Featured NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग में समर इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन


बरेली,17मार्च।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग में आज समर इंटर्नशिप ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह ड्राइव Softpro India Computer Technologies Pvt. Ltd. के सहयोग से आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर केपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस ड्राइव को सफल बनाने में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर Prof. Manoj Kumar तथा विभागाध्यक्ष Prof. Vinay Rishiwal के विशेष प्रयास रहे।
कंपनी की ओर से दो विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे— Ms. Yashi Asthana (सीईओ) एवं Mr. Akshat Pathak (एचआर मैनेजर)।
कार्यक्रम की शुरुआत प्री-इंटर्नशिप टॉक से हुई, जिसमें Mr. Akshat Pathak ने आईटी सेक्टर के वर्तमान ट्रेंड्स और इंडस्ट्री की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात Ms. Yashi Asthana ने इंटर्नशिप ड्राइव की प्रक्रिया, अवसरों एवं चयन मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद कंपनी द्वारा एक इंटर्नशिप MCQs आधारित टेस्ट आयोजित किया गया, जिसका परिणाम शीघ्र ही कंपनी द्वारा घोषित किया जाएगा।
इस आयोजन के समन्वयक के रूप में Dr. Anil Bisht एवं Dr. Preeti Yadav ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस ड्राइव में बीटेक तृतीय वर्ष एवं एमसीए प्रथम वर्ष के कुल 105 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों का उत्साह देखने योग्य रहा और यह आयोजन उनके करियर विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------