Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

श्रीमती पुष्पा पाण्डेय मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बरेली का आकस्मिक निरीक्षण

बरेली,21जनवरी।श्रीमती पुष्पा पाण्डेय मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा कल जिला महिला चिकित्सालय बरेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ0 त्रिभुवन प्रसाद अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय बरेली उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मा0 सदस्या द्वारा एक महिला मरीज की शिकायत सुनी गयी एवं अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त मरीज की समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण किया जाये। तत्पश्चात जिला महिला चिकित्सालय के ओ0पी0डी0 वार्ड एवं जनरल वार्ड व अल्ट्रासाउन्ड वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें मरीजों से उनके खान-पान से सम्बन्धित मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही आशा बहुओं के माध्यम से मरीजों को सम्बन्धित सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्रों पर अल्ट्रासाउंड करवाने हेतु जानकारी देने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात नवजात शिशु देख-रेख इकाई (नर्सरी वार्ड) का निरीक्षण किया गया नवजात शिशु देख-रेख इकाई में कुल 18 शिशु भर्ती थे।
तत्पश्चात महोदया के द्वारा महिला थाना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सुश्री सीमा सिंह प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना बरेली उपस्थित रहीं, महोदया के द्वारा वर्ष 2024 में पंजीकृत मुकदमों की जानकारी ली गयी। प्रभारी निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में दर्ज मुकद्दमों की संख्या-109 है। जिसमें 50 वाद में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, 17 वाद में एफ0आर0 लगायी जा चुकी है शेष 42 वाद लम्बित चल रहे हैं जिन पर कार्यवाही विचाराधीन है। तदोपरान्त मा0 सदस्या द्वारा महिला थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। मा0 सदस्या द्वारा केन्द्रीय कारागार बरेली का निरीक्षण किया गया, केन्द्रीय कारागार बरेली में निरीक्षण के समय व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयीं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------