Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा में भाजपा की कमान अब अकबाल बहादुर के हाथ, संगठन ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए गोंडा जिले का नया जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। भाजपा के पूर्व में भी अकबाल बहादुर तिवारी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2006 से 2009 तक तथा वर्ष 2012 से 2015 तक भाजपा की कमान संभाले रखी थी। बेलसर के परसदा निवासी इकबाल बहादुर तिवारी जनसंघ के समय जुड़े हैं। वर्ष 2005 से 2010 तक बेलसर के ब्लाक प्रमुख रहे। पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ कार्यकर्ता और अकबाल बहादुर को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना उनकी प्राथमिकता होगी।

महिला नेत्री के साथ वीडियो वायरल होने पर हटे थे जिलाध्यक्ष अमर किशोर
— भाजपा ने 11 जून 2025 को भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को विवादित होने पर हटाया था। एक महिला नेत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भाजपा कार्यालय में होने का वीडियो 25 मई 2025 को वायरल हुआ था। इसी के बाद भाजपा हाईकमान ने कार्रवाई की थी। तभी से जिलाध्यक्ष का इंतजार हो रहा था।

---------------------------------------------------------------------------------------------------