Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने नव वर्ष का शुभारम्भ वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) मे वृद्धजनो के साथ समय बिता कर किया

 

 

बरेली, 01 जनवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज बुखारा मोड़,आई0टी0 बी0पी0 कैम्पस के सामने स्थित समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्त पोषित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) का भ्रमण किया।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे समस्त वृद्ध जनों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर वृद्ध जनों ने बताया कि यहां पर सभी उचित सुविधाएं मिल रही हैं।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने समस्त वृद्धजनों को कंबल एवं फल आदि का भी वितरण किया।

निरीक्षण के समय सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये ठण्ड के दृष्टिगत वृद्ध जन आवास गृह मे भी अलाव की व्यवस्था की जाये।

निरीक्षण के समय ठंड के दृष्टिगत वृद्धाश्रम में भोजन, साफ-सुथरे रजाई-गददे, गरम पानी, बिजली आदि की व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर गोविन्द मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, वृद्धाश्रम संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट