धर्मलाइफस्टाइल

भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्रग्रहण, सूतक कब से लगेंगे, इस दिन से श्राद्ध होंगे शुरू

इस साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि भाद्रपद पूर्णिमा से श्राद्धपक्ष की शुरुआत होती है। इसलिए इस बार पितृपक्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण खास होगा, यह भारत में देखा जाएगा और इसका सूतक काल भी माना जाएगा। 7 और 8 सितंबर की रात को लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा। इस दौरान का चंद्रमा को ब्लड मून कहा जाएगा, क्योंकि इस दिन चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा। आइए जानते हैं यह कहां-कहां दिखेगा। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के शाम के समय होने के कारण इस दिन पितृपक्ष के कार्यों में कोई व्यवधान नहीं आएगा। इसका सूतक काल दोपहर से लगेगा, इसलिए पितृपक्ष का कार्य पहले ही निपटा लें।

कहां देखा जाएगा चंद्रग्रहण और सूतक काल कब लगेगा
आपको बता दें कि इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। इसके साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। इस बार ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। ऐसे में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में मंदिरों में पूजा नहीं की जाती है। मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं। इस समय आप मंत्र आदि पढ़ सकते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की सफाई करके आप पूजा पाठ कर सकते हैं।