Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज होगा खत्म, फडणवीस होंगे अगले CM! ऐसा है मुख्यमंत्री का नया फॉर्मूला

मुंबई: आज यानी मंगलवार 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल जहां खत्म हो रहा है। ऐसे में आज शाम तक सरकार का गठन होना जरूरी है। ऐसा न होने पर राज्य में अब राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। हालांकि BJP सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए इस बार देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हुआ है। फडणवीस ने बीते सोमवार रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से एक मुलाकात भी की है। ऐसे में आज यानी मंगलवार को CM का ऐलान हो सकता है।

इस मामले पर BJP सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय है। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस बार , 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। कहा जा रहा है कि, पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे CM रहेंगे। वहीं पद छोड़ने के बाद फडणवीस BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकते हैं।

वहीं सूत्रों को कहना है कि, महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी तय हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक इस बार मंत्री बन सकते हैं।

अगर शिवसेना (UBT) की बात करें तो बीते सोमवार को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में हुई बैठक में आदित्य ठाकरे को संयुक्त विधायक दल यानी दोनों सदनों ​​​​​​(विधानसभा और विधानपरिषद) का संयुक्त नेता चुना गया है। वहीं भास्कर जाधव को विधानसभा में के विधायक दल का नेता और सुनील प्रभु को चीफ व्हिप चुना गया है।

बीते सोमवार को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस संबंध में असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं दो दिन पहले ही सत्तारूढ़ BJP नीत महायुति ने विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल कर कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (MVA) के सत्ता हासिल करने के सपने को चकनाचूर कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में शिवसेना के इस बात पर जोर देने के कारण विलंब हो रहा है कि एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहें।

जानकारी दें कि, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, BJP और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के ‘महायुति’ गठबंधन ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को सिर्फ 46 सीट मिलीं। BJP द्वारा सबसे अधिक 132 सीट जीतने के बाद फडणवीस के मुख्यमंत्री पद का दावेदार होने की अटकलें लगने लगीं थीं। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीट पर जीत हासिल की। वहीं अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 41 सीट पर जीत दर्ज की है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------