टेक्नोलॉजी

WhatsApp कॉलिंग में होने वाला है बड़ा बदलाव, नया फीचर पूरी तरह बदल देगा एक्सपीरियंस

नई दिल्ली। क्या आप भी रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल मैसेज के साथ-साथ सबसे ज्यादा कॉलिंग के लिए करते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। जी हां, Meta के इस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब जल्द ही एक नया फीचर आ रहा है, जिससे यूजर्स वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान नॉइज कैंसलेशन ऑन कर सकेंगे। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये नया फीचर अपने आप बैकग्राउंड की नॉइज को फिल्टर कर देगा और वॉइस कॉल को ज्यादा क्लियर बना देगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन फीचर
दरअसल WhatsApp पिछले कुछ वक्त से कॉलिंग एक्सपीरियंस को लगातार बेहतर कर रहा है और सिर्फ WhatsApp Web पर ही नहीं बल्कि ये बदलाव Android और iOS एप में भी देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी कंपनी ने अब कॉल की ओवरऑल क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए एक कमाल का फीचर ऐड किया है। Android 2.26.11.8 अपडेट के लेटेस्ट WhatsApp बीटा अपडेट के बाद WhatsApp में एक बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन फीचर देखा गया है। इसकी जानकारी WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने भी दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी टेस्टिंग के बाद जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट कर सकती है।

कैसे काम करेगा नॉइज कैंसलेशन फीचर?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नॉइज कैंसलेशन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो ट्रैफिक, हवा या आस-पास की बातचीत जैसी बैकग्राउंड साउंड को कम करती है। ये यूजर की वॉइस पर फोकस करके और ANC इयरफोन की तरह ही, रियल टाइम में दूसरे शोर को हटाकर काम करती है। इसकी मदद से शोर-शराबे वाले इलाके में भी कॉल ज्यादा क्लियर सुनाई देती है।

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Android पर अभी तक कोई भी नॉइज कैंसलेशन की सुविधा नहीं देता। जबकि iPhone और iPad पर Apple वॉइस आइसोलेशन जैसे माइक मॉडल ऑफर करता है जो कॉल के दौरान आस-पास के शोर को फिल्टर कर देते हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------