उत्तर प्रदेशराज्य

UP के लिए ये विजनरी बजट, विकसित भारत के संकल्प साकार : CM योगी

लखनऊ: कल 1 फरवरी 2026 को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विज़नरी बजट’ बताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है और देश की 145 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करता है. योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में तय की गई यात्रा की वजह से ही नीतियां जमीनी स्तर पर उतरी हैं.

योगी ने दावा किया कि 11 सालों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं और भारत अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से तैयार होकर आया है, जिसमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और भविष्य की जिम्मेदारी साफ झलकती है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह बजट नेशन फर्स्ट की भावना से तैयार किया गया है और उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी (देश की सबसे बड़ी) को रोजगार, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राज्य तेजी से विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देगा. यह बजट उत्तर प्रदेश के लिए न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का बल्कि समावेशी विकास का मजबूत आधार साबित होने जा रहा है.

---------------------------------------------------------------------------------------------------