बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा अभियान के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दिनांक 12 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बिजनौर से बांग्लाबाजार मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश भी लोगों तक पहुंचाए गए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने औरंगाबाद खालसा स्थित यूनानी मेडिकल कॉलेज लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों ने यूनानी चिकित्सा पद्धति, उपचार विधियों और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. मीना विश्वेश्वर, डॉ. भीम सोनकर और डॉ. नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता के महत्व से अवगत कराया गया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------
