Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather Update: पछुआ रात में बढ़ाएगी ठंड, इस तारीख तक धीरे-धीरे बदलेगा मौसम, आएगी गर्मी

लखनऊ: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार दिन चढ़ने के साथ कमजोर होता गया। शाम तक आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख पछुआ होने के साथ गति बढ़ने पर रात को तापमान में गिरावट होगी। सोमवार शाम से लखनऊ में हवा की गति 10 से 15 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मैदान में बारिश-ओलावृष्टि हुई तो पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। अब बर्फीले इलाकों से आने वाली पछुआ से रात में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

गर्मी की शुरूआत हो चुकी है लेकिन अभी गर्म कपड़ों को त्यागने का समय नहीं आया है। बाहर का तापमान अभी शरीर के तापमान से कम है इसलिए एहतियात बरतनी जरूरी है। वरना बीमार होने का खतरा है। दो दिनों की बारिश के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। अभी सुबह और शाम की सर्दी कायम है। साथ में नमी की अधिकता भी हैहल्की हवाएं भी चल रही हैं।

ऐसे में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। सर्दी जकड़ लेगी और बीमार कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मार्च तक किसी व्यवधान के संकेत नहीं हैं। इन दिनों तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। यह 10 मार्च के आसपास ही 30 डिग्री तक पहुंचेगा। इसलिए तब तक सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनना ठीक रहेगा। बच्चों और बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93 रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन चढ़ने के साथ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव घटने से मौसम साफ रहेगा और रात को ठंड बढ़ सकती है। वहीं आज अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------