आईवीआरआई में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 प्री-कैम्पेन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बरेली,16 मई।आईवीआरआई में विश्व पर्यावरण दिवस (WED)- 2026 के प्री-कैम्पेन के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशानुसार दिनांक 15 मई 2026 से 5 जून 2026 तक विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण जागरूकता अभियान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान एवं छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. एस. के. साहा, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ई-वेस्ट कचरा एवं कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती मात्रा भी प्रदूषण फैलाने के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सभी से ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्थान के सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

