उत्तर प्रदेश

महिला सिपाही की गुंडई का Video viral, रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी को चप्पल से पीटा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सिपाही की दबंगई देखने को मिल रही है। जिसमें एक महिला सिपाही युवक को चप्पल मारते नजर आ रही है। महिला खुद को पुलिसकर्मी बता रही है। वीडियो में पीआरवी के सिपाही भी दिखाई पड़ रहे हैं। उनके सामने वह चप्पल चला रही है। विवाद रास्ते को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुडंबा इलाके में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बातचीत कर रही थी। तभी एक महिला चप्पल निकाल कर दूसरे व्यक्ति को मारने लगी। महिला सीपी दफ्तर में तैनात सिपाही बताई जा रही है।मामले में जानकारी देते हुए गुडंबा पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला सीपी दफ्तर में तैनात सिपाही बताई जा रही है। गुडंबा पुलिस का कहना है कि वीडियो में दो महिलाएं दिख रही हैं। इसमें एक महिला दूसरी को समझा रही है, लेकिन वह इतना गुस्से में है कि ताबड़तोड़ चप्पल चलाए जा रही है। किसी तरह साथ वाली महिला ने रोका, लेकिन वह बदतमीजी करती रही। हालांकि गुडंबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper