Saturday, February 21, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

योगी ने विधानसभा में तिरंगा फहराया, बोले-स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी विधानसभा में झंडा फहराया है्। इस दौरान वह परेड की सलामी ली। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता त्याग और बलिदान मांगती है। सभी वीर जवानों को नमन किया। योगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पूरी दुनिया देखी। सेना ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा।

योगी ने कहा कि ब्रह्मोस की ताकत दुनिया देखी। ब्रह्मोस से आतंकियों की ठिकाने ध्वस्त किए गए। ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से पूछिए। स्वदेशी मॉडल से आतंकी ठीकाने तबाह किए गए। स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं हो सकती है। भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है। स्वदेशी चीज खरीदें भारत को पैसा आएगा। उन्होंने कहा कि यूपी का ओटीपी मॉडल धूम मचा रहा है। मेक इन इंडिया से देश खुशहाल होगा। 34 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया गया। प्राकृतिक खेती से आमदनी बढ़ेगी। कहा कि फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें।योगी ने विपक्ष पर हमला भी बोलते हुए कहा कि पहले यूपी के सामने अर्थ का संकट था। पहले यूपी में गुंडागर्दी चरम पर थी। पहले बेटी व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज सुरक्षा का नया मॉडल है ।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज युवा अपना लोहा मनवा रहा है। युवा अपनी प्रतिभा दिख रहा है। यूपी में निवेश का ड्रीम स्टेट बन गया है। 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर है। यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है। उत्तर प्रदेश दूसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर इॅकोनाॅमी बनेगा। यूपी की प्रति व्यक्ति आय 1.20 लखनऊ रुपए तक पहुंची है। युवाओं को बिना ब्याज के लोन मिल रहा है। जीएसटी देने वालों को बीमा कवर दिया जा रहा है। यूपी विधान भवन के समक्ष मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलाकार प्रस्तुतियां दीं। इसके पहले योगी ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------