Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर में बच्चों को बांटे गए परिचयपत्र, मुख्य अतिथि ने एलबीटी लैब का किया अवलोकन

गोंडा: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रामसागर पति त्रिपाठी, उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुंआ गोंडा ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को परिचयपत्र वितरित किए। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में स्थापित एलबीटी लैब का अवलोकन किया और बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली।

बच्चों के बनाए व्यंजनों का चखा स्वाद

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों को मुख्य अतिथि ने चखा। उन्होंने बच्चों की गतिविधियों और सहभागिता का अवलोकन किया।

शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अंजनी कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुजेहना, गोंडा मौजूद रहे। इसके अलावा एआरपी श्री शिवाकांत वर्मा और श्री हरिशंकर मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान श्री मुनिजार, श्री निरंकार सिंह, श्री सतीश चंद्र मिश्रा, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, अनुज कुमार सिंह, जनक राम वर्मा, विनोद कुमार यादव, रवीन्द्र नाथ गुप्ता, रेवती पाण्डेय समेत बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------