Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एडिशनल SP के इकलौते बेटे को कार ने रौंदा ,मौके पर मौत…स्‍केटिंग सीखकर घर लौट रहा था

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्केटिंग कर रहे एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे नैमिष श्रीवास्तव (09) को मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। हादसे के समय वह मां के साथ कर घर लौट रहा था। उधर, सड़क हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। गोमतीनगर विस्तार पुलिस आसपास के सी सीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया की एएसपी श्वेता श्रीवास्तव मंगलवार सुबह बेटे नैमिष के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। मॉर्निंग वॉक कर वह बेटे के साथ घर लौट रही थी। नैमिष स्केटिंग करते लौट रहा था। इतने में तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर से वह गंभीर रूप घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे आनन फानन में अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित कार चालक की तलाश की की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के घर पुलिस अफसर पंहुचे। स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, डीजी ट्रेनिंग रेणुका मिश्रा, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर, एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा समेत कई अफसर पंहुचे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be