Wednesday, June 10, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिवार ने पौष अमावस्या के अवसर पर कलेक्ट्रेट में खिचड़ी भोज का किया आयोजन

बरेली, 12 जनवरी। पौष अमावस्या के अवसर पर कल कलेक्ट्रेट प्रांगण में कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने भी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुये जन सामान्य को खिचड़ी वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वितरण की जा रही खिचड़ी का स्वयं भी स्वाद लिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------