उत्तर प्रदेश

जिला कारागार मे किशोर न्याय कानून के अन्तर्गत आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

रायबरेली 27 जनवरी 2024
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैन इंडिया के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत उमाशंकर कहार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध 18 वर्ष से 21 वर्ष तक की आयु के बंदियों को इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया और इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त निरुद्ध किशोर बन्दियों की स्थिति व रखरखाव के बाबत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण उपरांत किशोर निरुद्ध बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। विधिक जागरुकता शिविर में कारापाल हिमाशुं रौतेला, उपकारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा, व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------