Saturday, February 21, 2026
Latest:
धर्मलाइफस्टाइल

दिसंबर में अपनाएं ये चमत्कारी उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने कुछ खास तिथियां पड़ रही हैं। इन तिथियों पर अगर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाए तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैसे तो साल भर कई त्योहार और तिथियां आती हैं, जो शुभ मानी जाती हैं लेकिन शास्त्रों में इस महीने को पवित्र और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने वाला माना गया है। ऐसे में अगर इस महीने कुछ विशेष उपायों को कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और जातक पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन से हैं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से संबंधित एकादशी व्रत 3 दिसंबर शनिवार के दिन पड़ रहा है। वहीं 19 दिसंबर को सफला एकादशी है। इन दोनों तिथियों पर अगर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर ली जाए तो उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

दिसंबर के महीने में पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में दिसंबर में सुबह स्नान करने के बाद पीपल के वृक्ष में जल और गुड़ अर्पित करें। ऐसा प्रतिदिन करें। अगर आप रोजाना इसे न कर पाएं तो 8 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन यह उपाय जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूरी करती हैं।

साल 2022 की आखिरी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करें। भगवान नारायण और मां लक्ष्मी को चंदन का तिलक लगाने के बाद खुद भी लगाएं। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलने लगता है। दिसंबर में हर शुक्रवार को अष्टलक्ष्मी स्त्रोत का विधि-विधान से पाठ करें। इससे आय के नए स्त्रोत खुलते हैं और तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

खास तिथियों पर सुबह के समय सबसे पहले सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु का पूजन करने के बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र, कंबल और जूते-चप्पलों का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------