Sunday, February 22, 2026
Latest:
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण को कसकर चूमती दिखीं उर्वशी रौतेला

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स आफिस परकोई खास कमाल नहीं कर पाईं थी। इस बीच कान्स फिल्म फेस्टीवल में जरुर एक्ट्रेस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। हालांकि फेल्युअर के बावजूद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, इस समय में कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं, हाल ही में एक फ्लाइट में उर्वशी रौतेला से उनकी मुलाकात हो गई। कथित तौर पर, दोनों दुबई से मुंबई वापस आ रहीं थी, इस, दौरान उनका आमना सामना हो गया ।

दीपिका के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर उनकी और उर्वशी की एक तस्वीर शेयर की है। उर्वशी, जो हाल ही में ऋषभ पंत के साथ अपने कथित अफेयर की वजह से सुर्खियों में है, दीपिका के गाल पर चुंबन करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं दीपिका भी इस दौरान अपनी क्यूट स्माइल बिखेरती नजर आ रही हैं। दीपिका और उर्वशी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहीं हैं। अपनी फ्लाइट के बाद बुधवार रात दीपिका पादुकोण को बोल्ड अंदाज में एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। उन्होंने डेनिम जैकेट और कूल सनी के साथ ब्लैक आउटफिट में रॉक किया। इस बीच, गुरुवार दोपहर को, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’ के बारे में एक अपडेट शेयर किया । उसने अपने डबिंग सेशन में एक झलक दी।

एक्ट्रेस ने शेयर किया work is in progress। डबिंग स्टूडियो से तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “#WIP #pathan” Have a look ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, दीपिका के पास में फिल्मों की एक सॉलिड लाइनअप है। वह प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगी, अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। कथित तौर पर, वह शाहरुख की ‘जवान’ में भी एक खास कैरेक्टर में दिखेंगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------