उत्तर प्रदेश

नवागत मुख्य कोषाधिकारी ने कार्यभार संभाला

बरेली, 07 अगस्त। जनपद में नवागत मुख्य कोषाधिकारी श्री शैलेश कुमार द्वारा 05 जुलाई, 2023 को कोषागार, बरेली आकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री कुमार इससे पूर्व जनपद चित्रकूट में भी मुख्य कोषाधिकारी के पर कार्यरत थे। आपको बताते चलें कि नवागत मुख्य कोषाधिकारी श्री शैलेश कुमार बड़े ही मृदुभाषी, लगनशील एवं मिलनसार अधिकारियों में गिने जाते है। अधिकारियों के मामले में इनका नजरिया हमेशा सामंजस्य एवं तालमेल बनाए रखने का रहा है। इन्होंने हमेशा अपने दायित्व पर खरे उतरने का कार्य किया है। श्री शैलेश कुमार कर्मठ व लगनशील अधिकारी के रुप में जाने जाते हैं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------