Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग

लखनऊ 12 दिसम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में केंद्र सरकार से देश के महान किसान नेता ,पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सच्चे गांधीवादी, लोकतंत्र भाई चारा और समाजवादी मूल्यों में विश्वास रखने वाले महान जननेता थे और उन्होंने राजनीति में किसानों पिछडो, अति पिछडो की पहचान बनाई। चौधरी चरण सिंह ने भाई चारा और सामाजिक न्याय आन्दोलन को मजबूत करने के लिए अपने शासन काल में मंडल आयोग और अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया था।

श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमन्त्री बीजू पटनायक, हेमवती नंदन बहुगुणा, कर्पूरी ठाकुर ,जॉर्ज फर्नांडीज ,राज नारायण मधुलिमये, पीलू मोदी, मुलायम सिंह यादव ,शरद यादव देश के किसानों के महान नेता किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को अपना नेता मानते थे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------