Sunday, February 22, 2026
Latest:
राज्य

महाभारत की धरती से केजरीवाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल, कुरुक्षेत्र में 29 को रैली

कुरुक्षेत्र: पंजाब में सत्ता संभालने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी पूरे प्रदेश में अपनी पकड़ बढ़ाने और संगठन मजबूत करने में जुड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने अरविंद केजरीवाल 29 मई को हरियाणा आ रहे हैं। वह महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के निशाने पर प्रदेश सरकार तो रहेगी ही वह मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं रहेंगे। केजरीवाल के दौरे से पहले भाजपा भी सक्रिय हो गई है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। आप की तरफ से रैली को सफल बनाने की कमान राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने संभाल रखी है। वह पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। आप की ओर से सरकार के अनेक फैसलों पर रोजाना कटाक्ष किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अपराध, बिजली इत्यादि मुद्दों को लेकर आप सरकार से रोजाना सवाल पूछती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------