Saturday, April 25, 2026
धर्मलाइफस्टाइल

यदि आप चाहते हैं माता लक्ष्मी की कृपा तो हर गुरुवार को करे ये उपाय

यह बात हम सभी जानते है कि इस संसार में हर इंसान के जीवन में कुछ न कुछ समस्या जरूर है। मगर एक समस्या कॉमन है, जो हर व्यक्ति के जीवन में होती है। वह है धन सम्पदा से जुड़ी होती है। धन हर व्यक्ति की आवश्यकता होती है, इसके अभाव में कोई भी जीवन नहीं जीना चाहता है।

यदि आप भी धन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके जीवन से धन की समस्या का खात्मा हो सकता है। आइए आज हम आपको बताते है कि वह कौन से उपाय है।

घर में खाना बने तो सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए खाना अलग निकाल दें और बाद में उसे गाय और कुत्ते को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

जब भी जातक खाना खाएं तो अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर करके ही खाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ के साथ-साथ आयु में भी वृद्धि होती है।

यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जरूर जलाएं। यदि ऐसा करना हर दिन संभव ना हो तो इसे गुरुवार के दिन जरूर करें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------