रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

बरेली,14 सितम्बर।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए कल फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार अरोड़ा ने कहा कि वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करने की परंपरा छात्र जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में समूह में कार्य करने की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए भविष्य की योजनाओं और आकांक्षाओं के बारे में विचार साझा किए। एम.एससी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया।
विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार अरोड़ा ने नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया। संकायाध्यक्ष प्रो. जे.एन. मौर्य ने विद्यार्थियों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। बायोइन्फॉर्मेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिन्हाल ने विद्यार्थियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आभा त्रिवेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कविता प्रस्तुत की।
फ्रेशर पार्टी के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के आधार पर कैफ़ुल हक़ ख़ानको ‘मिस्टर फ्रेशर’ तथा तनुष्का अग्रवाल को ‘मिस फ्रेशर’ चुना गया। दोनों विजेताओं को विभाग की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर डॉ. संजय पटेल, डॉ. चरणजीत कौर, डॉ. आरती गौतम, डॉ. रश्मि गंगवार सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------

