Friday, July 10, 2026
उत्तर प्रदेश

विश्व रक्तदाता दिवस से एक दिन पूर्व आज जिलाधिकारी ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिये किया प्रेरित

बरेली 13 जून। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज आईएमए हाल में विश्व रक्तदाता दिवस के एक दिन पूर्व अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर स्वयंकर रक्तदान कर आमजन को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर रक्तदान महादान का संदेश देते हुए रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से किस प्रकार मानवता की सेवा कर सकते हैं के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर वपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह सहित आईएमए के चिकित्सक बन्धु उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------