Saturday, February 21, 2026
Latest:
धर्मलाइफस्टाइल

शनि चलेंगे सीधी चाल, वृष समेत 3 राशियों के लिए शुरू हो रहे सुनहरे दिन

न्याय के देवता शनि हर ढाई साल में राशि बदलते हैं। शनि को उसी राशि में वापस आने में करीब तीन दशक लग जाते हैं। कुंभ राशि का स्वामी शनि है। कर्मफलदाता का कुंभ राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण घटना है। शनि फिलहाल वक्री अवस्था में हैं। 4 नवंबर 2023 तक शनि वक्री रहेंगे और उसके बाद मार्गी हो जाएंगे।

शनि देव कर्म के आधार पर फल देते हैं। उनकी वक्र दृष्टि परेशानी का कारण बनती है। इसलिए शनि की वक्री चाल शुभ नहीं मानी जाती है। 4 नवंबर से शनि का गोचर आरंभ हो जाएगा। जिससे 3 राशियों को राहत मिलेगी।

वृष राशि
शनि की मार्गी चाल वृष राशि वालों को लाभ देगी। जातकों की किस्मत खुल जाएगी। आपको बड़ा पद, सम्मान और तनख्वाह मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। शनि का गोचर आपके जीवन में कई सुखद बदलाव लेकर आएगा।

सिंह राशि
शनि के गोचर से सिंह राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी। तनाव खत्म होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी विवाद में आपकी जीत होगी।

मकर राशि
शनि की मार्गी चाल मकर राशि के जातकों को लाभ पहुंचाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस लाभदायक रहेगा। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आपके सारे प्रयास सफल रहेंगे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------