मनोरंजन

सलमान खान और मनीष पॉल होस्ट करेंगे फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023

हाल ही में देश के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय अवार्ड शो से पहले उसके प्रेस कॉन्फ्रेंस से हलचल मचाने के बाद, सलमान खान अभिनेताऔर होस्ट मनीष पॉल के साथ फिल्मफेयर अवार्ड्स नाइट होस्ट करने के लिए तैयार हैं।
अपने होस्टिंग कौशल के लिए मशहूर, मनीष पॉल निस्संदेह भारत में सभी प्रमुख अवार्ड शो का अहम हिस्सा बन चुके हैं। सुपरस्टार सलमान खान के सहज स्वैग और करिश्मा के साथ, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा के सुल्तान और मंच के सुल्तान के बीच के सहज और मजेदार केमिस्ट्री से मंच पर हंगामा खड़ा कर देगा।
मनीष पॉल और सलमान खान ने समय-समय पर अपने मज़ेदार मज़ाक के साथ उनके बीच के दोस्ती की पेशकश की है, जिससे उनके सहज बंधन की झलक मिलती है, जो निश्चित रूप से मंच पर अनुवाद करेगा।
इससे पहले बिग बॉस के पिछले सीज़न के एक विशेष एपिसोड को एक साथ होस्ट कर चुके, मनीष पॉल और सलमान खान, द-बैंग टूर के परफ़ॉर्मन्सेस में भी स्टेज पर साथ धमाके कर चुके है।
अपनी हाजिरजवाबी, हास्य और सहजता से, मनीष पॉल प्रतिष्ठित और मजेदार अवॉर्ड्स नाइट में मनोरंजन का तड़का लगाने का वादा करते हैं।
मुंबई में 27 अप्रैल को होने वाले फिल्मफेयर अवार्ड्स में ग्लैमर, मनोरंजन और भारतीय सिनेमा के उत्सव की सितारों से भरी रात का वादा करते है।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------