सेवा संकल्प अभियान के तहत टाउन हॉल के निकट लगी ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी

गोण्डा, 18 सितम्बर 2026* – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से *‘जन सेवा से देश सेवा’* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी गोण्डा टाउन हॉल व गांधी पार्क के निकट लगाई गई है।

प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, ताकि आम नागरिक योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ प्राप्त कर सकें।
प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किन प्रक्रियाओं एवं पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है।

जिला प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल के निकट आयोजित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी में पहुंचें और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कराने में सहयोग करें।
‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
