Saturday, March 28, 2026
Latest:
मनोरंजन

करिश्मा ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें, देखकर फैंस का हुआ बुरा हाल

मुंबई: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आए दिन अपनी बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। करिश्मा तन्ना के ऊपर से बोल्डनेस का बुखार शादी के बाद भी नहीं उतर रहा है। इन दिनों करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) कुछ वक़्त से अभिनय करियर से ब्रेक लेकर पूरी तरह से अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं।

हालांकि, अपने प्रशंसकों के साथ वह सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जुड़ी हुई हैं। तकरीबन हर दिन वह प्रशंसकों के साथ अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाते हुए तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब फिर से करिश्मा के नए लुक ने प्रशंसकों के दिलों की धड़कनों को तेज कर दिया है।

करिश्मा तन्ना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय का जादू टेलीविज़न शोज से लेकर बड़े पर्दे तक खूब चलाया है। इस वजह से करिश्मा तन्ना को पहचान तो प्राप्त हुई, मगर वो लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई, जिसकी उन्होंने उम्मीदें की थी। हालांकि, अपने लुक्स एवं निजी जिंदगी की वजह से करिश्मा बहुत ख़बरों में रही हैं।

करिश्मा ने अपने करियर का आरम्भ मॉडलिंग से किया था। तत्पश्चात, उन्हें टीवी में सबसे बड़ा ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स ने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ में दिया था। इसके अतिरिक्त करिश्मा कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------