40 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने दिखाया किलर लुक, देखकर आहें भरने लगे फैंस

मुंबई: टीवी की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शमा सिकंदर 40 की उम्र में भी वो 20 की ही लगती हैं। आए दिन शमा सिकंदर अपनी बोल्ड अदाओं से प्रशंसकों को मदहोश कर देती हैं। अभिनेत्री शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने अपने अभिनय का हुनर टेलीविज़न से लेकर बॉलीवुड तक में चलाया है। हालांकि, उन्हें जितनी लोकप्रियता उनके लुक्स की वजह से मिली, उतनी वह अपने किसी भी प्रोजेक्ट के कारण हासिल नहीं कर पाईं। तकरीबन हर दिन शमा का एक नया और सिजलिंग लुक लोगों को उनकी तरफ आकर्षित कर लेता है। अब अपने एक वीडियो में शमा ने फिर अदाओं का जादू दिखाया है।

शमा सिकंदर अक्सर प्रशंसकों के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक अपने प्रशंसकों को दिखाती रहती हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी वक़्त के साथ तेजी से बढ़ती जा रही है। अब फिर से शमा ने अपने नए लुक से प्रशंसकों के दिलों का धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस वीडियो में शमा सिकंदर को येलो कलर की स्टाइल ऑउटफिट में देखा जा रहा है।

वही हाल ही में साझा किए गए इस वीडियो में शमा सिकंदर अपने घर के अंदर पोज दे रही हैं। उन्होंने येलो कलर की थाई हाई स्लिट डीपनेक ड्रेस पहनी हुई है। अपने इस लुक को शमा सिकंदर ने बोल्ड मेकअप किया हुआ है तथा खुले बालों से पूरा किया है। इसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं। शमा वीडियो में अपने इस सुपर सिजलिंग लुक को फ्लॉन्ट करते हुए अदाएं दिखाती दिखाई दे रही हैं। उनका ये अंदाज इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper