राज्य

‘किराये पर गर्लफ्रेंड बनती हूं, इतना है चार्ज…’, लड़की का अजीबोगरीब दावा

एक लड़की ने अपनी नौकरी को लेकर अजबोगरीब दावा किया. उसका कहना है कि वो हर दिन किसी न किसी की गर्लफ्रेंड बनकर अच्छे-खासे पैसे कमा रही है. उसका फुल टाइम काम ही है किराये की गर्लफ्रेंड बनना. लेकिन, इस दौरान लड़की की शर्त रहती है कि वो किसी के साथ भी फिजिकल नहीं होगी. उसने अपने काम को ‘पेड डेटिंग’ का नाम दिया है. इस काम के लिए वह एक दिन का 40 से 50 हजार रुपये चार्ज करती है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से जापान की रहने वाली इस लड़की का नाम किर्मी (Kiirmy) है. वह अकेलेपन, उदासी या किसी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अपना समय देती है और बदले में पैसे लेती है. कोई गर्लफ्रेंड समझकर किर्मी के साथ टाइम स्पेंड करता है तो कोई दोस्त समझकर.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर किर्मी अब मैक्सिको में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं. वहीं, टिकटॉक पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है. किर्मी अपने क्लाइंट्स के साथ फिल्म देखने, खाने, घूमने और शॉपिंग करने के पैसे लेती है. उनकी हर महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा है.

आमतौर पर उन्हीं लड़कों को डेट करती है, जो सिंगल होते हैं. साथ ही उन लोगों के साथ जो उनके संग हुई मुलाकात को निजी रखना चाहते हैं. किर्मी ने समझाया कि जापान में ‘पेड डेटिंग’ सामान्य है. अब इसी काम को वह मेक्सिको में भी कर रही हैं.

उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर बहुत सारे फैन्स ऐसे हैं, जो उनसे मिलना चाहते थे. इसलिए मुलाकात के लिए चार्ज करना शुरू कर दिया. इस तरह फैन्स की ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है और मेरी कमाई हो जाती है. किर्मी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं.

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be