उत्तर प्रदेशराज्य

गोण्डा पुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, SP अभिषेक ने दिलाई राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता की शपथ

गोण्डा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोण्डा पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

SP ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं का किया उल्लेख

पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गांधी जी किस तरह राष्ट्रपिता के रूप में जाने गए और उन्हें स्नेहपूर्वक बापू क्यों कहा जाने लगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों तथा आदर्शों को आत्मसात कर उन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

पुलिस कार्यालय और थानों में भी मनाई गई जयंती

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं थानों में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई गई। सभी से गांधी और शास्त्री के विचारों तथा आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की गई।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------