Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रत्ना वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री घोषित; गोंडा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गोंडा: भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा को प्रदेश नेतृत्व ने महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री घोषित किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जिले के भाजपा और सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

दुर्गा वाहिनी से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर

रत्ना वर्मा वर्ष 2002 से 2004 तक विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी में विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके बाद वर्ष 2006 में उन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की और महिला मोर्चा की जिला टीम में काम किया।

वर्ष 2018 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यों को देखते हुए वर्ष 2021 में उन्हें अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया। अब प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

संघ और जनसंघ से जुड़ा रहा है परिवार

-------------------------------------------------------------------------------------------

रत्ना वर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रही है। उनके ससुर स्वर्गीय रामप्रसाद वर्मा संघ में तहसील कार्यवाह रहे थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंघ में भी लंबे समय तक काम किया।

उनके पति राकेश वर्मा गुड्डू बजरंग दल के प्रांत संयोजक रह चुके हैं। वर्तमान में वह विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी में शामिल हैं।

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रत्ना वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अग्रवाल बहादुर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्यनारायण तिवारी, अरुण शुक्ल, राकेश तिवारी, रंजीत बाबा, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय, मधुबाला वर्मा, विहिप विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, बजरंग दल प्रांत संयोजक महेश कुमार तिवारी, विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद तिवारी, बृजेश मिश्र, विहिप विभाग सह मंत्री भरत गिरि, आशीष मोदनवाल, धर्मेंद्र मिश्र, कमल बाबा, बबलू वर्मा, संदीप यादव, सोनू सोनकर, रामू मौर्य और ललित मोहन तिवारी सहित कई लोगों ने बधाई दी।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------