Wednesday, January 15, 2025
धर्मलाइफस्टाइल

घर के उत्तर दिशा में लगाएं शिवजी की फोटो, फिर देखें परिणाम

नई दिल्ली: धर्म शास्त्रो में भगवान शिव को जगत पिता बताया गया है, क्योकि भगवान शिव सर्वव्यापी एवं पूर्ण ब्रह्म हैं। हिंदू संस्कृति में शिव को मनुष्य के कल्याण का प्रतीक माना जाता है। शिव शब्द के उच्चारण या ध्यान मात्र से ही मनुष्य को परम आनंद प्रदान करता हैं। भगवान शिव भारतीय संस्कृति को दर्शन ज्ञान के द्वारा संजीवनी प्रदान करने वाले देव हैं। आपको बता दें कि भगवान भोलेनाथ, जिनका न आदि है और न ही अंत।

घर मे देवी-देवताओं की फोटो लगाने से होते हैं शुभ प्रभाव-
वास्तु के मुताबिक, घर में देवी देवताओं का चित्र लगाने से कई शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। घर के सदस्यों के विचार भी अच्छे बने रहते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि देवाधि देव महादेव की फोटो घर में कहाँ लगाने से आपके लिए फलदाई रहेगा| भगवान शिव की फोटो वहाँ लगाना चाहिए जिसके प्रभाव से हमें सभी सुख-समृद्धि की वस्तुओं की भी प्राप्ति होती हो।

शिवजी की प्रिय दिशा है उत्तर दिशा-
आपको बता दें कि भोलेनाथ का फोटो घर में उत्तर दिशा की ओर किसी साफ और स्वच्छ दीवार पर लगाना चाहिए। उत्तर दिशा शिवजी की प्रिय दिशा मानी गई है। उत्तर दिशा में ही कैलाश पर्वत है और इसे महादेव का निवास स्थान बताया जाता है। इसी वजह से उत्तर दिशा में ही शिवजी का फोटो लगाने पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------