बिग बॉस बांग्ला में छाया ‘द गोल्डन डाकू’ का जलवा! शिबोप्रसाद मुखर्जी और कौशानी मुखर्जी ने सौरव गांगुली से की मुलाकात, धमाकेदार क्रॉसओवर ने बढ़ाया उत्साह

मुंबई, अक्टूबर, 2026: बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू की दुनिया से शिबोप्रसाद मुखर्जी और कौशानी मुखर्जी ने बिग बॉस बांग्ला के सेट पर खास मौजूदगी दर्ज कराई, जहाँ उनकी मुलाकात दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली से हुई। बंगाल के सिनेमा जगत की लोकप्रियता और क्रिकेट के इस दिग्गज सितारे के अंदाज़ का यह संगम बेहद खास रहा। दुर्गा पूजा पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म से पहले इस मुलाकात ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, “बिग बॉस बांग्ला के सेट पर सौरव दा से मिलना वाकई एक बेहद खास अनुभव रहा। सौरव दा हमेशा से ऐसे आइकन रहे हैं, जिन्हें पूरा बंगाल सम्मान और प्रेरणा के साथ देखता है।

ऐसे में, बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू को दर्शकों तक पहुँचाने की तैयारी के बीच उनके साथ एक मंच साझा करना इस पल को और भी खास बना गया। सिनेमा और क्रिकेट का एक साथ आना अपने आप में शानदार है, खासकर तब, जब दोनों का बंगाल के लोगों के दिलों में एक खास स्थान हो। विंडोज़ के 25 साल पूरे होने और हमारी फिल्म के इस दुर्गा पूजा पर रिलीज़ होने के अवसर पर बंगाल की भावना, उसकी कहानियों और उसकी बड़ी हस्तियों का जश्न मनाने का यह एक बेहतरीन मौका था। हमें उम्मीद है कि दर्शक भी इस खास मुलाकात का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने लिया।”
सौरव गांगुली की शानदार मौजूदगी और बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू की टीम की जबरदस्त ऊर्जा ने इस मुलाकात को फिल्म के प्रचार अभियान का एक और यादगार पल बना दिया। बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार ‘गोल्डन डाकू’ के लिए यह मुलाकात बंगाल के मनोरंजन जगत की भव्यता और लोकप्रियता का शानदार जश्न साबित हुई। विंडोज़ और संजय अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत तथा विंडोज़ द्वारा निर्मित बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। फिल्म में शिबोप्रसाद मुखर्जी, जीशु सेनगुप्ता, कौशानी मुखर्जी, सोहिनी सरकार और प्रदीप भट्टाचार्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म दर्शकों के लिए एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर सिनेमाई अनुभव लेकर आने का वादा करती है।
विंडोज़ प्रोडक्शन के 25 गौरवशाली वर्षों के जश्न के बीच, ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 15 अक्टूबर, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस दुर्गा पूजा पर मनोरंजन का रोमांच और भी बढ़ने वाला है।
