Sunday, November 22, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बच्चों के साथ माताओं ने भी जमाया रंग, होर्नर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मां-बेटों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

लखनऊ: होर्नर कॉलेज के प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विभाग के वार्षिक समारोह में जहां नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान खींचा, वहीं माताओं की विशेष नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। महानगर एक्सटेंशन स्थित कॉलेज में शनिवार को आयोजित इस समारोह में बच्चों और माताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

माताओं की नृत्य प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में माताओं ने विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। वहीं, बच्चों ने विभिन्न नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने नाटक और फैशन शो में दिखाया हुनर

समारोह में ‘The Wizard of Oz’ नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा ‘Around the World’ फैशन शो के माध्यम से अलग-अलग देशों के परिधानों और संस्कृतियों को दर्शाया गया। ‘Tiny Voices, Big Messages’ के अंतर्गत बच्चों ने कविताओं के जरिए सामाजिक संदेश भी दिए।

प्रधानाचार्या ने सामूहिक प्रयासों को सराहा

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. माला मेहरा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. माननी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be