भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की जिला बैठक संपन्न, संगठनात्मक दायित्वों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

गोण्डा। भारतीय मजदूर संघ, जनपद गोण्डा की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक ददुवा बाजार स्थित उपडाकघर परिसर में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आयुष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री प्रदीप चन्द्र राय एवं प्रकाशमान सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी 1, 2 एवं 3 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री सुधांशु मिश्र, जो वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, को अतिरिक्त प्रभार के रूप में भारतीय मजदूर संघ, जनपद गोण्डा के जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सौंपा जाए।
इसी क्रम में श्रीमती आरती जी को वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य के दायित्व से सर्वसम्मति से प्रोन्नत करते हुए जिला सहमंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।
बैठक में संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादा को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय मजदूर संघ एवं उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध सोशल मीडिया अथवा अन्य सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अनुशासनहीन एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के संबंध में अरुणभान तिवारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया ,बैठक में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और श्रमिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
बैठक में देवेंद्र सिंह, रिग प्रसाद, संजय सिंह, पवन शर्मा, शोभाराम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
