मुजफ्फरनगर में पारिवारिक विवाद के बाद दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत; पति की हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक दंपति के कथित तौर पर जहर खाने का मामला सामने आया है। घटना में पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक, मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मोना गांव का है। यहां रहने वाले दिनेश कुमार (30) और उनकी पत्नी दीपा (28) ने पारिवारिक विवाद के बाद कथित तौर पर जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई, जबकि दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया।
2021 में हुई थी शादी, ढाई साल का है बच्चा

पुलिस क्षेत्राधिकारी रुपाली राव ने बताया कि दीपा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिनेश और दीपा की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है।
विवाद की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be

