Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मेधावी बच्चों को मिली पढ़ाई की नई सुविधा, स्टडी टेबल देकर 18 टॉपर छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

गोण्डा: विकास खंड वजीरगंज के कम्पोजिट विद्यालय बाबा मठिया में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान श्री विश्वजीत सिंह ने स्टडी टेबल प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के कुल 18 टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सृष्टि यादव, यश, अमन निषाद, बीरेन्द्र कुमार, करिश्मा, अनामिका, अंकित कुमार, कमल, सूर्यांश, कृष्णा, धर्मेन्द्र, शुभम, अमन, हरीश कुमार, नीतू, प्रिया, सुधा एवं करिश्मा को माला पहनाकर स्टडी टेबल प्रदान की गई।

सम्मान से बढ़ता है पढ़ाई के प्रति उत्साह

स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आनन्द ने कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्टडी टेबल मिलने से बच्चों को घर पर पढ़ाई करने के लिए बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी।

-------------------------------------------------------------------------------------------

शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार, डॉ. विजय शंकर मौर्य, नेहा वर्मा, गंगेश मिश्रा, लक्ष्मी मौर्य, शिव प्रसाद कनौजिया सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। सभी शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------