उत्तर प्रदेश

वृन्दावन विहार के सैंकड़ों परिवारों को घर में भरे सीवर के गंदे पानी से मिली राहत

लखनऊ। शंकरपुरवा वॉर्ड द्वितीय में आर.सी. पब्लिक स्कूल के पास स्थित मकान नंबर 656/05 वृन्दावन विहार कॉलोनी और उसके आसपास के सैंकड़ो घरों में सीवर का पानी घरों में भरा हुआ था। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से कई परिवार परेशान थे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव को समस्या की जानकारी उनके फोन पर दी।

भाजपा प्रत्याशी ने तत्काल समस्या के समाधान के लिये नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह को जनहित में समस्या के समाधान का निवेदन किया। जिसके बाद नगर निगम तथा महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्या ने टीम को वृन्दावन विहार कॉलोनी भेजा। सफाईकर्मियों ने सीवर सफाई की। जिन घरों में गन्दा पानी भर गया था उनको भी राहत मिल गई। स्थानीय निवासी अनुज झा, मुरारी यादव, मयंक और दीपक ने बताया कि इतनी जल्दी समस्या से उनको छुटकारा मिल जायेगा मालूम नहीं था। इन लोगों ने समस्या के समाधान होने पर भाजपा प्रत्याशी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper