अंजीर सेहत के लिए है फायदेमंद इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली: अंजीर एक ऐसा फल है जिस सूखा या कच्चा किसी भी रूप में खाया जा सकता है। वहीं गर्मियों में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और पेट संबंधी समस्याओं बचाव रहता है। वहीं इसमें कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसका सेवन करने के फायदों के बारे में…

– अंजीर में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरिन व अन्य जरूरी तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में इसके सेवन से कमजोरी व थकान दूर होने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। वहीं दुनियाभर में फैले कोरोना से बचने के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

– अंजीर में अन्य पोषक तत्वों के साथ कैल्शियम भी अधिक होता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

– जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है वे डेली डाइट में अंजीर शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं सूखे अंजीर को खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

– एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंजीर का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व गुण पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

– अंजीर के साथ इसके पत्ते भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसकी तैयार चाय पीने के डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

– गर्मियों में पेट संबंधी समस्याओं से बहुत लोग परशान रहते हैं। ऐसे में पोषक तत्वों से अंजीर का सेवन करना फायदेमंद माना जाात है। इसके सेवन से पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्या से आराम मिलता है। ऐसे में पाचन दुरुस्त होकर बेहतर तरीके से काम करता है।

– अंजीर में फ्लेवोनॉइड, पोटेशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से करने से बढे हुए ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में खासतौर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper