अगले हफ्ते लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, खुलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, होगी धन-सम्पत्ति की बरसात

Chandra Grahan 2022: साल 2022 का का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Date) 16 मई को लगने वाला है। 2022 में केवल दो चंद्र ग्रहण होंगे। 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को हुआ था, और पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत के लोग नहीं देख सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि चंद्र ग्रहण के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन कुछ राशियों पर इस ग्रहण का खास असर दिखने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण तीन राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

CHANDRA GRAHAN 2022: DATE AND TIMINGS
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 07:02 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:20 बजे खत्म होगा। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो एक खगोलीय घटना घटती है।

LUNAR ECLIPSE IN YEAR 2022
गौरतलब है कि 2022 में कुल दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई, 2022 को, दूसरा 2 नवंबर, 2022 को लगेगा।

VISIBILITY IN INDIA?
16 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत से नहीं देखा जाएगा। यह पूरे दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। आपको बता दें कि भारत में भले ही 16 मई को चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन स्टारगेज़र इसे नासा की सोशल मीडिया साइट पर लाइव देख सकते हैं।

मेष राशि

इस राशि के लिए लोगों के लिए चंद्र ग्रहण काफी अच्छा साबित होगा। इन्हें कमाई का नया जरिया मिलेगा, इसके साथ ही जीवन में खूब नाम भी होगा। समाज में अपनी अलग पहचान बना सकेंगे।

सिंह राशि
इस राशि के लोग जिस भी काम में निवेश करेंगे उनमें उन्हें सफलता मिलेगी। अगर बिजनेस शुरू करते हैं, तो उनका कारोबार चल पड़ेगा। जिस भी काम में पैसे लगाएंगे उसमें केवल लाभ ही लाभ मिलेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper