Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आज अचानक बिगड़ेगा मौसम, जमकर होगी बारिश, जानें यूपी के वेदर का हाल

लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आज अचानक मौसम बिगड़ेगा, बारिश होगी और दिनभर बादलों की आवाजाही भी रहेगी. आपको बता दें शुक्रवार को लखनऊ में अचानक से एक बजे के बाद मौसम बिगड़ गया था. झमाझम एक घंटे तक लगातार बारिश हुई थी, जिसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि शनिवार की सुबह अच्छी धूप के साथ हो रही है लेकिन लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक दोपहर बाद फिर से मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है.

लखनऊ के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में आज बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बलिया में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है. उन्होंने बताया कि शनिवार को भी पूरब से लेकर पश्चिम तक छुटपुट बारिश कहीं-कहीं पर हो सकती है. कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा ठंडी हवाएं भी लगातार चलती रहेंगी.

रविवार को छुट्टी के दिन भी मौसम सुहावना बना रहेगा. बारिश का पूर्वानुमान होने के चलते ज्यादातर जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं से भी लोगों को राहत मिलेगी.

-------------------------------------------------------------------------------------------

लखनऊ में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस लेकर 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

---------------------------------------------------------------------------------------------------