उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण का अग्रणी हब बनाने के लिए कटिबद्ध डबल इंजन सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

 

लखनऊ। दिनांक 18-09-2026, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज रेगलिया ग्रीन्स, लखनऊ में इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं विभिन्नऊ कंपनियों द्वारा स्थाीपित की गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों से वार्ता कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादन, व्यापार और बचत का अनुभव जाना उसके उपरान्त् अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार निवेश, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देते हुए उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है। कृषि उपज के मूल्यवर्धन के साथ किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश एवं उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि कृषि और उद्योग के बेहतर समन्वय से प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विकास एवं ढांचागत सुदृढ़ीकरण
उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य की नई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत निवेशकों को पूंजीगत अनुदान, ब्याज सब्सिडी और स्टाम्प शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। प्रदेश में मेगा फूड पार्कों, कोल्ड चेन नेटवर्क और एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे खेत से लेकर बाजार तक की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत हो रही है।

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता
विभाग द्वारा महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए ‘पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ (PMFME) को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को अचार, पैक्ड फूड, और मिलेट्स (श्री अन्न) आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण एवं ब्रांडिंग के लिए 35% तक का अनुदान और वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर उभर रही हैं।

युवाओं के लिए स्वरोजगार और नए अवसर
प्रदेश के युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्यमी बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ और विभाग के जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नए एग्रो-स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन सेंटर और आधुनिक तकनीक से जोड़कर युवाओं के लिए लाखों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

सरकारी योजनाओं का एकीकरण और भविष्य का विजन
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं—जैसे एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF), PMFME और ओडीओपी (ODOP)—के एकीकृत क्रियान्वयन से ‘वोकल फॉर लोकल’ को ‘लोकल टू ग्लोबल’ में बदला जा रहा है। उपमुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि कृषि-उद्योग का यह समन्वय उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्रम, डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम, विशेष सचिव खाद्य प्रसंस्करण श्री राजकमल यादव, मुख्य जनरल मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया श्री दिपेश राज, श्री आलोक कुमार, वाईस प्रेसीडेंट आईआईए, श्री विकास खन्ना,, चैयरमेन, आईएफएक्सश, श्री दिनेश गौयल, नेशलन प्रेसीडेंट आईआईए सहित फूड प्रोसेसिंग इकाई से जुडे सदस्यच, व्यािपारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------