गोंडा कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी का शहादत दिवस और सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई

गोंडा। आज 31 अक्टूबर को कांग्रेस भवन गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं समाजवाद के पुरोधा आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने तीनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा – हम तीन महान आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लौह पुरुष सरदार पटेल ने हमें एकता सिखाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता के लिए अपना बलिदान दिया और आचार्य नरेंद्र देव जी ने हमें समाजवाद और समानता का रास्ता दिखाया। आज देश में नफरत और विभाजन की फासीवादी ताकतें फिर सिर उठा रही हैं। हम तीनों महापुरुषों की शहादत और जयंती को साक्षी मानकर संकल्प लेते हैं कि हम इन फासीवादी ताकतों के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ेंगे और देश को मजबूत, एकजुट और समृद्ध बनाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।”
इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, निर्मला देवी, छात्र नेता शिवम गिरी, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, सोशल मीडिया इंचार्ज शौकत अली उर्फ माली बाबा, अनीश नाना ,जॉन सर, जाकिर अली, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
