Top Newsराज्य

गोण्डा पुलिस कार्यालय में एसपी का औचक निरीक्षण, डिजिटल कामकाज और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

गोण्डा: पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर परिसर और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाचक कार्यालय, अकाउंटेंट शाखा, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक, जनसुनवाई और आईजीआरएस शाखा समेत अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने शाखाओं में अभिलेखों के रखरखाव, कार्यों की प्रगति और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।

कार्यालयीन कामकाज को डिजिटल बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयीन कार्यों में डिजिटल माध्यम के अधिक से अधिक इस्तेमाल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल और सॉफ्टवेयर पर सूचनाओं को समय से अद्यतन करने के साथ डिजिटल अभिलेखों को भी लगातार अद्यावधिक रखने पर विशेष जोर दिया।

जनसुनवाई और आईजीआरएस की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण

एसपी ने जनसुनवाई और आईजीआरएस से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

पारदर्शिता और कार्यक्षमता बनाए रखने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों की लगातार समीक्षा करने और कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------