घर में मनी प्लांट लगाते समय भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना हो जाएंगे बर्बाद

नई दिल्ली: Money Plant Mistakes: ये तो सभी जानते हैं कि घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। वास्तु के अनुसार भी घर में मनी प्लांट लगाने से घर में धन का आगमन होता है। लोग इसे घर या दुकानों में लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। क्योंकि मनी प्लांट को लेकर की गई छोटी से गलती भी इंसान को बर्बाद कर सकती है।

इस दिशा में मनी प्लांट कभी न रखें:

अगर आप आर्थिक समृद्धि के लिए घर में मनी प्लांट को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। मनी प्लांट पौधे को भूलकर उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। इस दिशा में मनी प्लांट पौधा रखने से इंसान कर्ज में डूबने लगता है। इसके साथ ही घर नेगेटिव ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है। मनीप्लांट हमेशा घर की दक्षिण-पूर्वी दिशा में ही रखें।

मनीप्लांट सूखने से अनर्थ:

वास्तु के अनुसार, सूखा मनी प्लांट पौधा इंसान के दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचता है। इसलिए मनीप्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। यदि इसके पत्ते सूखने लगें तो उन हिस्सों को तुरंत काट दें।

सीधे जमीन पर रखने की भूल:

मनी प्लांट पौधा तेजी से बढ़ता है और ध्यान रखें कि मनी प्लांट पौधे की लताएं जमीन को न छुएं। इसलिए आप इसे किसी रस्सी और छड़ी के सहारे रखें। दरअसल मनी प्लांट की लताएं तरक्की और शांति का प्रतीक होती हैं। इसलिए इन्हें जमीन पर छूने न दें।

गिफ्ट ना करें मनीप्लांट:

याद रखें की मनी प्लांट के पौधे को कभी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। दरअसल माना जाता है कि इससे शुक्र नाराज हो जाते हैं। शुक्र ग्रह को सुख-शांति का भी प्रतीक माना जाता है।

इस जगह रखने की गलती ना करें:

मनीप्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इस पौधे को पनपने के लिए सूर्य के बहुत ज्यादा प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। वास्तु के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा कभी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत अशुभ होता है. बाहरी वातावरण में यह पौधा तेजी से सूख जाता है। जैसे-जैसे इसकी पत्तियां सूखेंगी, इंसान के आर्थिक हालात बुरे होते जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper