चंडीगढ़ में 12 साल में तीसरी भीषण गर्मी, पारा 47.4 डिग्री, 16 मई को राहत के आसार

चंडीगढ़: मई माह के आगे बढ़ने के साथ हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं पिछले 12 साल में तीसरी बार सबसे अधिक पारा रहा। हिसार के बालसमंद और सोनीपत के जगदीश में दोनों स्थानों पर अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 29 अप्रैल को हिसार जिले में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों ने प्रदेशवासियों को बेहाल कर दिया। प्रदेश के तीन जिलों में पारा 47 और नौ जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने 14 मई तक भीषण गर्मी और प्रचंड लू का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इससे राहत मिलने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper