Friday, October 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

जब खेल बन जाए स्वाभिमान की लड़ाई: पेड्डी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 24 अक्टूबर को सोनी मैक्स पर


 
मुंबई, अक्टूबर, 2026: ब्लॉकबस्टर फिल्मों के घर और सिनेमा प्रेमियों के पसंदीदा चैनल सोनी मैक्स पर 24 अक्टूबर को रात 8 बजे बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होने जा रहा है।
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत पेड्डी एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जो खेल के मैदान के रोमांच को स्वाभिमान, पहचान और सम्मान की एक बड़ी लड़ाई में बदल देती है। भव्यता, भावनाओं और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर पेड्डी दर्शकों को उसी बड़े और शानदार सिनेमाई अनुभव से रूबरू कराने के लिए तैयार है, जिसके लिए सोनी मैक्स जाना जाता है।

1990 के दौर में आंध्र प्रदेश के एक दूरदराज़ गाँव की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पेड्डी (राम चरण) की कहानी है, जो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। खेल के प्रति उसकी स्वाभाविक प्रतिभा और जुनून उसे गाँव का हीरो बना देते हैं। लेकिन, जब हालात उसके लोगों और उनकी जीवनशैली के लिए खतरा बन जाते हैं, तो खेल का मायना बदल जाता है। मैदान पर शुरू होने वाली यह कहानी जल्द ही उसके समुदाय और उससे जुड़ी हर उस चीज़ के लिए लड़ाई बन जाती है, जिसकी वह परवाह करता है। खेल, एक्शन और भावनाओं का मेल पेश करती पेड्डी एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो किसी भी हाल में हार मानने को तैयार नहीं है।

फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।
देविका प्रभु, बिज़नेस हेड, हिंदी मूवीज़, ने कहा:
“पेड्डी में वह सब कुछ है, जो दर्शक एक बड़े टेलीविज़न प्रीमियर में देखना चाहते हैं- एक आइकॉनिक स्टार, शानदार एक्शन, दमदार भावनाएँ और एक ऐसी कहानी, जिसके लिए दर्शक दिल से जुड़ाव महसूस करें। इसकी कहानी के केंद्र में पेड्डी है, जो ‘हर खेल का सुपरस्टार’ है। मैदान पर उसकी प्रतिभा जितनी शानदार है, अपने समुदाय के लिए खड़े होने का उसका दृढ़ संकल्प भी उतना ही मजबूत है। राम चरण इस सफर में जबरदस्त ऊर्जा और भावनाएँ लेकर आते हैं। पेड्डी ठीक उसी तरह की भव्य और मनोरंजक फिल्म है, जिसे सोनी मैक्स पर दर्शकों के सामने लाकर हमें बेहद खुशी हो रही है।”

राम चरण, मुख्य अभिनेता ने कहा:
“कोई भी फिल्म की स्क्रिप्ट की वजह से ही उसके लिए हाँ कहता है और पेड्डी की स्क्रिप्ट शानदार थी। जब मैंने पहली बार घर पर इसकी कहानी सुनी, तो मेरी प्रतिक्रिया वैसी थी, जैसी मैंने पहले कभी अनुभव नहीं की थी। मैंने तुरंत अपने निर्देशक बुच्ची बाबू को गले लगा लिया और सुकुमार सर भी यह देखकर हैरान रह गए। मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूँ कि मुझे पेड्डी का हिस्सा बनने का मौका मिला। एक अभिनेता के तौर पर मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था, जो पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करें। जब मैंने इसकी कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि पेड्डी भी ऐसी ही एक फिल्म है।”
राम चरण की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, जान्हवी कपूर के अभिनय और भव्य स्तर पर रची गई कहानी के साथ पेड्डी 24 अक्टूबर को देशभर के दर्शकों के लिए एक यादगार मूवी नाइट लेकर आने के लिए तैयार है।
देखना न भूलें पेड्डी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 24 अक्टूबर को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

---------------------------------------------------------------------------------------------------