‘जाको राखे सईंया मार सके ना कोय’… वो मासूम जिंदगियां, जिन्होंने भूकंप के कहर के बीच मौत को दे दी मात

नई दिल्ली। तुर्किये और सीरिया… ये दो मुल्क आज दुनियाभर में किसी भी अन्य देश के मुकाबले ज्यादा दर्द में हैं। सोमवार छह फरवरी की सुबह यहां भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई थी कि पूरी दुनिया की रूह कांप गई। चंद मिनटों में दोनों देशों में बड़ी सी बड़ी इमारतें, सड़कें, पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। भूकंप आए हुए आज चार दिन हो गए, लेकिन दोनों देशों के हालात में कुछ खास फर्क नहीं आया। बदले हैं तो चीख-पुकार की वो आवाजें, जो भूकंप वाले दिन दोनों देशों में गूंज रहे थे। मानों वक्त के साथ-साथ अब वो थमने लगे हों। अब तक मलबों के ढेर से 15 हजार से ज्यादा लाशें निकाली जा चुकी हैं।

80 हजार से ज्यादा घायलों को निकाला गया है, लेकिन अभी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जो मलबों के ढेर में फंसे हैं। इनमें कुछ जिंदा हैं, तो बहुतों की मौत से संघर्ष करते हुए सांसें टूट गईं होंगी। अब मलबे के ढेर से निकलेगा तो बस उनका शव। लेकिन… इस बेइंतहा दर्द के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें, वीडियो भी सामने आए जो उम्मीद की किरण हैं। ये इशारा कर रहीं हैं कि मलबे में मौत से जंग लड़कर भी जीता जा सकता है। हम आपको 10 वीडियोज दिखाएंगे। ये वीडियोज दिल को सकूं देने वाले हैं। बेइंतहा दर्द में दिल को ढांढस बढ़ाने वाले हैं। इसके जरिए उन मासूम बच्चों की कहानी भी बताएंगे जिन्होंने मौत को मात देकर जिंदगी की जीत हासिल की…

ये खबर सीरिया से आई है। यहां मलबे के नीचे फंसी एक गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स को 34 वर्षीय खलील अल शमी ने बताया कि सोमवार को सीरिया के जिंदेरेस शहर में भूकंप के चलते उनके भाई का घर भी तबाह हो गया। पूरी इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई थी। वह अपने भाई और अन्य परिजनों को तलाशने के लिए मलबे की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी भाभी के गर्भनाल से एक नजवात बच्ची को जुड़े हुए देखा। तुरंत उन्होंने गर्भनाल काट दिया। बच्ची रोने लगी। उसे बाहर निकाला। मलबा को पूरी तरह से हटाया तो पता चला कि बच्ची की मां मर चुकी है। बच्ची अभी अस्पताल में है और सुरक्षित है। खलील के अनुसार, उनकी भारी गर्भवती थीं और एक-दो दिन बाद वह बच्चे को जन्म देने वाली थीं, लेकिन भूकंप आने के बाद सदमे के चलते उन्होंने मलबे के अंदर ही बच्ची को जन्म दे दिया। करीब 30 घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper